Details

द्वितीय कार्यक्रम — 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026

परम पूज्य श्री कौशिक जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्री गया जी की पवित्र धरती पर पितृ पक्ष के अवसर पर द्वितीय विशेष पितृ अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। यह आयोजन श्रद्धालुओं को पितृ अनुष्ठान, तर्पण, गीता पाठ, ब्राह्मण भोजन एवं अन्य धार्मिक सेवाओं में सहभागी बनने का पावन अवसर प्रदान करेगा।

इस कार्यक्रम में भी श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार पोथी पाठ (तर्पण सहित), 16 दिन गीता पाठ, 8 दिन गीता पाठ, 1 दिन तर्पण, 12 ब्राह्मण भोजन (सम्पूर्ण श्राद्ध) तथा सम्पूर्ण भंडारा एवं यजमान सेवा जैसी विभिन्न पितृ अनुष्ठान सेवाओं में सहभागी हो सकते हैं।

द्वितीय कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए डबल बेड रूम की आवास व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। द्वितीय आवास कार्यक्रम 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। नॉन-एसी रूम का शुल्क ₹12,500 तथा एसी रूम का शुल्क ₹20,000 निर्धारित है। सम्पूर्ण श्राद्ध पक्ष हेतु नॉन-एसी रूम ₹21,000 तथा एसी रूम ₹35,500 में उपलब्ध हैं।

सभी कमरे डबल बेड के होंगे। नॉन-एसी रूम में 2 से 3 व्यक्ति रह सकते हैं और तीसरे व्यक्ति के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं होगा। एसी रूम में तीसरे व्यक्ति के रहने पर ₹5,000 अतिरिक्त शुल्क देय होगा। सीमित आवास उपलब्ध होने के कारण अग्रिम बुकिंग आवश्यक है

 अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए संपर्क करें: 9258041399 | 9258031399

Donate Now